बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के लाई फरीदपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सुभाष चंद्र हैबतपुर गांव अपनी बहन के घर 13वीं संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से घर लौटते समय उनकी बाइक में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे सुभाष चंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने सुभाष चंद्र के शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
#SamacharPlusOTT #budaun #accidentnews
