वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित पाचूबीर बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को एक विशेष यज्ञ-हवन और पूजन अनुष्ठान आयोजित किया गया। ये आयोजन अंतरिक्ष से धरती पर लौट रहे शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी के लिए किया गया। भक्तों और शुभचिंतकों ने हाथों में शुभांशु शुक्ला की तस्वीर लेकर भगवान पाचूबीर बाबा के समक्ष पूजा अर्चना की। धार्मिक आस्था और वैज्ञानिक उपलब्धियों का ये संगम एक अनूठा उदाहरण बना। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और सभी की एक ही कामना रही – शुभांशु शुक्ला सकुशल और सफलतापूर्वक धरती पर लौटें।
#SamacharPlusOTT #varanasi #axiommission4
