आगरा थाना न्यू आगरा क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक छात्र की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। दरअसल मथुरा के राया का रहने वाला ये छात्र आगरा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रास्ते से निकलते समय छात्र को करंट लगा और उसकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
#SamacharPlusOTT #agra #electricshock
