गाजियाबाद के सुचेतापुरी कॉलोनी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने कुत्ते की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपी युवक बेहोश होने तक कुत्ते को पीटता रहा और बाद में उसे रजवाहे किनारे झाड़ियों में फेंक कर भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। शाम के समय पहुंची एक समाजसेवी संस्था की एंबुलेंस कुत्ते को झाड़ियों से निकालकर उपचार के लिए ले गई। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #dog
