गाज़ियाबाद में कांवड़ यात्रा कर रहे शिव भक्तों के लिए शिविर लगने शुरू हो गए हैं। मकनपुर में नगर निगम पार्षद राधेश्याम त्यागी द्वारा लगवाए गए शिव कावड़ सेवा संघ शिविर में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पंहुचे। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने शिविर का आज रिबन काटकर बाकायदा शुभारंभ किया। मंत्री सुनील शर्मा का वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #kanwaryatra
