ललितपुर में 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के सभी बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने 10 बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है, जिसमें गोविंद सागर बांध के 8 गेट शामिल हैं। बारिश के कारण नदियों के पुलों पर पानी बहने से यातायात प्रभावित हुआ है और कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है
#SamacharPlusOTT #lalitpur #heavyrain
