खगड़िया जिले के परवता प्रखंड निवासी रोहित कुमार (26) और जमुई जिले के हरनाह गांव की शिवानी कुमारी (23) ने तमाम सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों को तोड़ते हुए पंच मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। खास बात यह है कि दोनों दूर के रिश्त में एक- दूसरे के भाई और बहन लगते है।
इनका प्रेम-प्रसंग करीब एक साल पहले मोबाइल पर बातचीत से शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन इस रिश्ते को लेकर लड़की के परिजन राजी नहीं थे। परिजनों ने शिवानी की शादी रेलवे में कार्यरत एक युवक से तय कर दी थी, जिसका उसने विरोध किया।

