पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक माली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बाजितपुर गांव निवासी नरेश कुमार के बेटे राकेश कुमार (22) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पटना FSL टीम को भी सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राकेश का एक बच्चा है और पत्नी गर्भवती है। हत्या के बाद से आरोपी कुणाल सिंह फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

