राज्य न्यूज़

सीएम भजनलाल और खेल परिषद सचिव को मिली जान से मारने की धमकी

by | May 15, 2025 | जयपुर, राजस्थान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और खेल परिषद के सचिव नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें बेहद खौफनाक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

ईमेल में सीधे तौर पर लिखा गया है कि नीरज के पवन की बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े सूटकेस में भरकर फेंक दिए जाएंगे। यही नहीं, मेल में दावा किया गया है कि अगर धमकी देने वाले पकड़े जाते हैं, तो वे मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर बच निकलेंगे। इसके लिए उन्होंने फर्जी मानसिक विकृति का प्रमाण पत्र पहले से ही तैयार करवा रखा है। मेल में पुलिस को भी खुली चुनौती दी गई है कि वे उन्हें पकड़ नहीं पाएंगे क्योंकि वे “मासूम चेहरा” बनाकर सिस्टम को गुमराह कर देंगे।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म