16 वर्ष पहले रांची में आईआईएम की शुरुआत हुई थी। इन वर्षों में आईआईएम ने 17वां रैंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है, जबकि पिछले साल यहां का रैंक 24वां था। अकादमिक सत्र 2023-2025 में संचालित एमबीए, एमबीए-एचआर और एमबीए-बीए प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने समर के लिए तैयारी की है।
आईआईएम की ओर से निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में डीन अकादमिक प्रो. तनुश्री दत्ता, कॉर्पोरेट रिलेशन्स के चेयरपर्सन प्रो. राजीव वर्मा व कॉर्पोरेट रिलेशन्स के पूर्व चेयरपर्सन प्रो. वरुण एलेम्बिलास्सेरी ने आईआईएम रांची के सत्र 2023-25 का फाइनल प्लेसमेंट रिकॉर्ड जारी किया इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट अभिषेक रॉय व अन्य मौजूद रहे।

