पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी को लेकर महासंग्राम छिड़ा हुआ है| इसकी वजह है महाराष्ट्र सरकार का वो फरमान है जिसमें कक्षा 1 से पांच तक में मराठी और अंग्रेजी के बाद हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाए जाने का फैसला लिया था जिसके बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए| इसपर कई फिल्म स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है| अब अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने हिंदी-मराठी विवाद पर अपनी स्पष्ट राय व्यक्त की है|

रेणुका शहाणे ने पूजा चौधरी के एक पॉडकास्ट में कहा,”अगर आप किसी जगह पर बहुत लंबे समय से रह रहे हैं, तो स्थानीय भाषा और स्थानीय संस्कृति को समझना और किसी भी चीज़ से ज़्यादा उसका सम्मान करना अच्छी बात है… बात सिर्फ़ बोलने की नहीं, बल्कि उसका सम्मान करने की इच्छा की है। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं जो स्थानीय भाषा और स्थानीय संस्कृति को अपनाने की ज़रूरत महसूस नहीं करते। “
आगे वे बोली, “मुझे हिंसा बिल्कुल पसंद नहीं है, आप जानते ही हैं; मुझे यह बात पसंद नहीं कि लोग इसे लेकर असभ्य हो जाएँ। ऐसी जगह जाकर जहाँ मराठी नहीं बोली जाती, सिर्फ़ दो-तीन लोगों को थप्पड़ मार देना, भाषा के लिए किसी भी तरह से मददगार नहीं होगा।”

