राज्य न्यूज़

दोस्त ने किया अपनी ही दोस्त के साथ चारधाम यात्रा का झांसा देकर गलत काम

by | May 19, 2025 | उत्तराखंड, उत्तराखंड क्राइम

दोस्ती शायद वो रिश्ता है जिसपर हम अपने माता-पिता के बाद सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं और आंखे मूदकर हर अच्छे काम में साथ देते हैं और अगर दोस्त ही हैवानियत पर उतर आए तो क्या ही कहने? बता दें कि उत्तराखंड से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने रिश्तो को तार-तार कर दिया है| यो वो रिश्ते हैं जो खून से नहीं विश्वास की नाजुक डोर से बंधे होते हैं|दरअसल एक किशोरी को चारधाम यात्रा का झांसा देकर उसका दोस्त साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ का बताया जा रहा है। इसी 16 मई को ज्योतिर्मठ कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग बेटी पांच मई से लापता है।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने किशोरी की खोजबीन के लिए ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम को जांच में पता चला कि किशोरी की दोस्ती आशीष ( उम्र 27) निवासी गांधीनगर, ज्योतिर्मठ से है। पुलिस से पूछताछ में आशीष ने बताया कि किशोरी चारधाम यात्रा करना चाहती थी इसलिए वह उसे हरिद्वार ले गया और वहां अपने दोस्तों रोहित कश्यप, जानी और सचिन निवासीगण बैरागी कैंप, कनखल (हरिद्वार) के पास छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 18 मई को पुलिस टीम ने गुप्तकाशी में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी से पूछताछ में बताया कि घर से लापता होने के बाद आशीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जबकि रोहित ने छेड़छाड़ की थी। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म