डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए। केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा फर्जी PDA के स्वयंभू चेयरमैन श्री अखिलेश यादव, रामभक्तों पर गोलियाँ, शिवभक्तों पर लाठियाँ और कांवड़ियों को भजन तक नहीं करने दिया, नवरात्र और दीपावली में अंधेरा किया, मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब अंबेडकर जी का नाम हटाया, कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाई, लेकिन हिंदुओं के अंत्येष्टि स्थल नहीं बनाए। अब कहते हैं, कांवड़ियों के लिए पथ बनाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का विरोध करते करते अब मथुरा-वृंदावन धाम के निर्माण का भी विरोध कर रहे हैं। फर्जी PDA के स्वयंभू चेयरमैन श्री अखिलेश यादव जी, जब सत्ता थी तब तुष्टिकरण की चरम सीमा, अब धर्मनिष्ठा का दिखावा, आपकी नौटंकी अब नहीं चलेगी। 2047 तक सपा और INDI ठगबंधन के लिए सत्ता के दरवाज़े बंद हैं।
#SamacharPlusOTT #keshavprasadmaurya #akhileshyadav
