छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार देर रात एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायपुर-बालोदा बाजार रोड पर सारागांव के पास एक ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत हुई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, 11 लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के चटौद गांव के रहने वाले थे। वे पास के बनसरिया गांव में एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे| बताया जा रहा है कि सारागांव के पास उनकी गाड़ी की एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे वाली जगह पर पहुंचते ही खरोरा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेज दिया| रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया और घायलों को जरूरी इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

