ये जानकर बहुत खुशी हो रही है कि पिछले कुछ वर्षों में झारखंड में दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं| आंकड़ों की तो बात करें तो झारखंड में कुल 81.28 लाख वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं| इनमें से केवल दो पहिया 54.86 लाख और 8.8 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं|
आकड़ों की बात करों तो राज्य में वर्ष 2022 में 3,22,209 दो पहिया और 52,676 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है| वर्ष 2023 में 3,56,565 दो पहिया और 54,939 चार पहिया वाहन खरीदे गए हैं| इसके अलावा पिछले साल 2024 में 3,80,430 दो पहिया और 57,488 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है| साल 2025 में जनवरी माह से अब तक 1,45,204 दो पहिया और 22,972 चार पहिया वाहन बिके हैं|
अगर दो पहिया और चार पहिया वाहनों को मिलाकर आंकड़े बताए जाएं तो वर्ष 2021 में कुल 4,70,631 गाड़ियां , वर्ष 2022 में 4,91,349 गाड़ियां, वर्ष 2023 में 5,44,889 गाड़ियां, वर्ष 2024 में 5,79,203 गाड़ियां और वर्ष 2025 में जनवरी माह से अभी तक कुल 2,18,971 गाड़ियों की बिक्री हुई है. इन आंकड़ों के मुताबिक में राज्य में सभी वाहनों की बिक्री बढ़ रही है|

