राज्य न्यूज़

सीकर: शादी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, अगले दिन गहने व कैश लेकर फरार हुई दुल्हन

by | May 19, 2025 | राजस्थान क्राइम

शादी करवाने के नाम पर युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। शादी के 1 दिन बाद रात को लुटेरी दुल्हन घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व कैश लेकर दलाल के साथ भाग गई। मामला सीकर के सदर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में संजू (38) भैरूपुरा (सीकर) ने बताया कि उसके भाई महेंद्र की शादी नहीं हो रही थी। इस बारे में उसने अपने रिश्तेदार दयाराम को बताया। दयाराम ने झुंझुनूं के धोलाखेड़ा निवासी दलाल देवीलाल से संपर्क करवाया। देवीलाल ने बिहार की लड़की से शादी करवाने का वादा किया और इसके लिए 2 लाख रुपए की मांग की। संजू ने 9 फरवरी 2025 को 90 हजार रूपए ऑनलाइन और 1 लाख रुपये कैश देवीलाल को दे दिए।

वीडियो

Lucknow: नाबालिग लड़कों ने कुत्ते को बाइक से बांधकर घसीटा

हजरतगंज में तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कुत्ते को बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटने का वीडियो वायरल होने से लोगों में गुस्सा। राहगीरों के रोकने के बावजूद किशोर नहीं माने। AASRA संस्था की संस्थापिका चारु खरे ने हजरतगंज थाने...

Ghaziabad: पालतू कुत्तों ने युवती पर किया हमला

राजनगर एक्सटेंशन की KW Srishti सोसायटी में पालतू कुत्तों ने युवती पर हमला किया। इस घटना का CCTV फूटेज भी सामने आया है। इस घटना के बाद से महिला दहशत में है। अब महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है। उसका...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म