October 21, 2026 | 2 : 49 AM

राज्य न्यूज़

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर बोले मिथुन चक्रवर्ती: “हम सच्चाई दिखा रहे हैं, इसलिए विवाद हो रहा है”

by | Aug 21, 2025 | एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म और उससे जुड़े विवादों पर खुलकर बात की।

मिथुन ने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं है, बल्कि इतिहास में घटित एक सच्ची घटना को सामने लाना है। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ नोआखाली नरसंहार पर आधारित है, जो आज़ादी से पहले बंगाल के नोआखाली ज़िले में हुआ था। इस नरसंहार की घटना को जानबूझकर इतिहास की किताबों में नजरअंदाज किया गया है।

मिथुन के अनुसार, “हम सिर्फ वही दिखा रहे हैं जो सच है। अगर सच्चाई दिखाना विवाद पैदा करता है, तो यह चिंता का विषय होना चाहिए। फिल्म का मकसद किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह पीड़ितों की कहानी को दुनिया के सामने लाना है।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह रोल काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसमें दर्द, सच्चाई और जिम्मेदारी तीनों का समावेश है। उन्होंने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे संवेदनशील फिल्मों में से एक बताया, फिल्म को लेकर दर्शकों और सामाजिक संगठनों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जहां कुछ लोग इसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश मान रहे हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म