August 14, 2026 | 7 : 23 AM

राज्य न्यूज़

किसान ने खोदी जमीन, निकला रहस्मयी घड़ा

by | Jul 19, 2025 | Shorts

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव असरासी में खेड़े के समीप खेत में धान की रोपाई करने के लिए पानी भरते समय किसान हरिओम उर्फ झब्बू के खेत में पुराना घड़ा दिखाई दिया। इस पर पूरे गांव में खजाना मिलने का शोर मच गया, लेकिन उसके अंदर ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए। वहां मौजूद लोगों में ये उत्सुकता थी कि इस घड़े के अंदर खजाना या कोई रहस्यमय चीज होगी, लेकिन उसके अंदर काली मिट्टी और कंकड़ निकले। घड़े को गांव के अजीत ने अपने घर पर रख लिया है। यह घड़ा हरिओम के खेत में कैसे पहुंचा, यह सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घड़ा काफी पुराना लग रहा है। वहीं इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

#SamacharPlusOTT #mystery #kisan

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म