गुरुवार सुबह अलास्का में 7.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, ये भूकंप सैंड पॉइंट के दक्षिण में 54 मील पर केंद्रित था। हालांकि, बाद में सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया, कोई नुकसान की खबर नहीं है। अलास्का का ये क्षेत्र भूकंप के लिए जाना जाता है, जिसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।
#SamacharPlusOTT #alaska #earthquake
