झारखंडवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है| राज्य में जल्द ही मॉनसून आने वाला है| इस बार जून के पहले हफ्ते में ही मॉनसून के आने के आसार हैं. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेग|मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के समय से पांच दिन पहले पहुंचने के आसार हैं| हालांकि, हर साल केरल में मॉनसून 31 मई और 1 जून तक पहुंचता है,लेकिन इस बार उसके 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है| मॉनसून को केरल से झारखंड तक पहुंचने में तकरीबन 10 से 12 दिनों का समय लग जाता है| इस वजह से मॉनसून के जून के पहले सप्ताह में झारखंड पहुंचने की उम्मीद है|रांची सहित आठ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है | साथ ही राज्य के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी है और वे जिले हैं देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज|
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

