भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने एक महान रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए रच डाला इतिहास| दरअसल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में धमाकेदार पारी खेली| स्मृति ने 92 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए अपने वनडे करियर का 11वां शतक जड़ दिया| ऐसा करने वाली वे तीसरी बैटर बनीं|
मंधाना ने 10 वनडे सेंचुरी जमाने वाली इंग्लैंड की टॉमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा दिया है| महिला वनडे इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की मैग लेनिंग ने 15 शतक लगाए है| वहीं न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम इस फॉर्मेट में 13 सेंचुरी हैं|

