उत्तराखंड में 19 जुलाई को प्रस्तावित निवेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नामचीन उद्योगपति और केंद्रीय मंत्री इस भव्य आयोजन में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तैयारियों का जायजा लेने के लिए रुद्रपुर पहुंचेंगे। अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और सुरक्षा, यातायात और अतिथियों की सुविधा के लिए विस्तृत योजना बनाई है।
#SamacharPlusOTT #rudrapur #uttarakhand
