पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से गंगाघाट डूब गए हैं और पानी सड़कों पर पहुंच गया है। रेहड़ी पटरी और स्थानीय दुकानों तक पानी पहुंचने से स्थानीय लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रशासन ने गंगा घाटों के आसपास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है। तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ना स्वाभाविक है और प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है।
#SamacharPlusOTT #Bulandshahr #GangaFlood
