लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की खास अपील की है|उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि सरकार पहलगानम हमले,ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाए| राहुल गांधी ने लिखा, “मैं विपक्ष की सर्वसम्मति से अपील को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए| पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा करना लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए बहुत ज़रूरी है, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी| इससे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर होगा|” राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द इस पर पहल करेंगे|”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी|उन्होंने पीएम मोदी से कहा, “आपको याद होगा कि 28 अप्रैल 2025 को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने मिलकर आपसे अपील की थी कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए| अब जबकि ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर की घोषणा हो चुकी है तो विपक्ष के सभी दलों ने एकमत से फिर से संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है. राज्यसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते में इस अपील को आप तक पहुंचा रहा हूं|”

