राज्य न्यूज़

राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर लगाया वोट चोरी का गंभीर आरोप

by | Aug 7, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें, राजनीति

राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि BJP लोकतंत्र को प्रभावित कर रही है और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि पहले पूरे देश में एक दिन में वोटिंग होती थी, लेकिन अब अलग-अलग दिनों में वोटिंग क्यों होती है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा को लेकर कहा कि, “लोकतंत्र में हर पार्टी को सत्ता विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन पता नहीं क्या वजह है कि बीजेपी पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता और वह ऐसी इकलौती पार्टी भी है|” वे आगे बोले,”पहले इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन नहीं थी, फिर भी पूरा देश एक ही दिन वोटिंग करता था| अब महीनों वोटिंग चलती है. क्यों अलग-अलग दिन वोटिंग की जाती है|”

फिर राहुल EC पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए बोले , ”एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल कुछ और दिखाते हैं, जैसा कि हरियाणा और मध्य प्रदेश के चुनावों में देखा गया, और फिर अचानक रिजल्ट कुछ और ही आ जाता है| इसमें बहुत बड़ा अंतर देखने को मिला है| हमारा सर्वे भी काफी मजबूत रहता है, लेकिन उसका नतीजा भी अलग ही दिखता है| सर्वे में जो भी दिखता है, रिजल्ट उसके विपरीत आ जाता है|”

राहुल महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कह गए कि,”महाराष्ट्र में 5 महीनों में बहुत ज्यादा नए वोटर जुड़ गए, ये 5 सालों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं| इसी वजह से हमें शक हुआ| विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन हार गया, लेकिन लोकसभा में हम जीत गए. हमें शक है कि महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई. एक करोड़ नए वोटर अचानक कहां से आ गए| हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगी, लेकिन उन्होंने वोटर लिस्ट नहीं दी|”

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म