रायबरेली में छांगुर बाबा कांड के बाद विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छागुर बाबा के रायबरेली से तार जुड़े होने की आशंका जताई और लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों की जांच की मांग की। जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने रायबरेली के रहने वाले संदिग्ध लोगों की जांच की मांग की।
#SamacharPlusOTT #raebareli #changurbaba
