बीजेपी विधायक अशोक कोरी बिजली कटौती से नाराज होकर बिजली उपकेंद्र पहुंचे और अधिकारियों को फटकार लगाई। 36 घंटे से बाधित बिजली सप्लाई को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। विधायक के पहुंचने पर बिजली उपकेंद्र से जेई और अधिकांश कर्मचारी नदारद मिले, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढना शुरू किया। ग्रामीणों के साथ विधायक भी बिजली कटौती से परेशान थे।
#SamacharPlusOTT #raebareli #powercuts
