प्रयागराज में STF टीम ने माफिया अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की. आशीष रंजन ने पुलिस टीम पर AK-47 और पिस्टल से फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की और उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया. मौके से AK-47 राइफल, पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. आशीष रंजन पर कई हत्याओं का आरोप है और वह STF के लिए वांछित था .
#SamacharPlusOTT #prayagraj #mafiaarrest
