मुजफ्फरनगर के फुगाना सर्कल में तैनात आईपीएस ऋषिका सिंह का सेवा भाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वो कावड़ यात्रियों की सेवा में जुटी हुई हैं और उनकी थकान दूर करने के लिए हाथ-पैर दबा रही हैं। साथ ही वो जरूरतमंदों को दवाइयां और मेडिकल सहायता भी उपलब्ध करवा रही हैं। ऋषिका सिंह का ये समर्पणपूर्ण रवैया पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश देने का काम कर रहा है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #kawadyatra
