राज्य न्यूज़

Muzaffarnagar: ई-रिक्शा चालक की नीट परिक्षा में शानदार सफलता

by | Jul 13, 2025 | Shorts

जनपद मुजफ्फरनगर के खालापार के रहने वाले मोहम्मद सुहैल ने अपनी मेहनत से नीट 2025 की परीक्षा में 720 में से 552 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। पिता की बीमारी के चलते सुहैल ने एक साल तक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाया और बिना किसी कोचिंग के ऑनलाइन पढ़ाई कर ये मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उनके घर पहुंचे। उन्होंने सुहैल और उनके पिता को बधाई देते हुए सम्मानित किया ओर मिठाई खिलाई। मंत्री ने सुहैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन भी दिया। सुहैल का सपना डॉक्टर बनकर गरीब बच्चों की मदद करना है।

#SamacharPlusOTT #neet #muzaffarnagar

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म