मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया है। टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा टोल मांगने पर कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। पुलिस और टोल प्लाजा अफसर मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंच सकते है। नेशनल हाईवे-58 पर जाम के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #tollplaza
