दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की बुधवार रात मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। उड़ान के दौरान एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद क्रू ने आपात स्थिति घोषित की। विमान ने 17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाए, ताकि रनवे तैयार हो सके। पायलट की सूझबूझ और ATC के सहयोग से सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी फ्लाइट से गोवा भेजा गया। इंडिगो ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों में इंजन खराबी के दौरान दहशत का माहौल रहा।
#SamacharPlusOTT #indigoflight #emergencylanding
