मेरठ के एक फर्जी दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए फर्जी दारोगा का रूप धारण किया। ससुराल वालों ने शक होने पर आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव का ये मामला है। आरोपी की पहचान शुभम राणा के रूप में हुई है।
#SamacharPlusOTT #meerut #fakeinspector
