महोबा जिले में शिवपूजन कार्यक्रम का निमंत्रण ना मिलने से नाराज पड़ोसी ने सुबह घर का कचरा फेंकने जा रही बुजुर्ग महिला को रास्ते में रोक कर लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार सुन पहुँचे पड़ोसी को देख आरोपी मौक़े से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हुई हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #mahoba #shivpoojan
