लखनऊ में दो घंटे की झमाझम बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है। शहर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अहिमामऊ के पास सड़क पर पानी भर गया जिससे हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। जलभराव के कारण लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वाले राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों की मुशकिलें बढ़ गई। जल निकासी की व्यवस्था बिल्कुल फेल होती दिखी जो नगर निगम पर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #monsoon
