समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा 37 करोड़ नहीं 200 करोड़ पेड़ यूपी मे लग गए हैं और मैं लगातार पूछता रहा हूं पेड़ लगाने के लिए जगह कहां है। इसके साथ ही उन्होंने कई सवाल पूछें और आरोप भी लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के साथ बिहार का टार्जन कहे जाने वाला राजा यादव भी मौजूद थे, राजा यादव ने भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और बलिया से भी सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #rajayadav
