उत्तर प्रदेश विधान भवन, लखनऊ में प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद और सभा मण्डप का भव्य लोकार्पण हुआ। नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया। इन कार्यों से विधान भवन की गरिमा और कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है। उसी कक्ष में आगामी विधान सभा सत्र के संचालन हेतु सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं ने सत्र के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया।
#SamacharPlusOTT #lucknow #vidhanbhawan
