देशभर में आज भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राजधानी में बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कर्मचारी एक दिन का कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के चलते सार्वजनिक सेवाएं, बैंकिंग व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती हैं। LIC बिल्डिंग के नीचे बड़ी बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। बीमा कंपनी में 100% एफडी, श्रम कानून के स्थान पर नए लेबर कोड्स, स्थाई रोजगार के बजाय आउटसोर्सिंग, पुरानी पेंशन के स्थान पर एनपीएस और यूपीएस, आईआरडीए द्वारा बीमा नियमों में परिवर्तन जैसी मांगों को लेकर हड़ताल और कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #bharatbandh #lucknow
