प्रज्ञा ठाकुर के हरे रंग पर दिए गए बयान पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया का पलटवार। अनुराग भदौरिया बोले आतंकवाद का कोई धर्म, जाति या रंग नहीं होता है। यह मानसिक विकृति और हिंसक विचारधारा का परिणाम है, न कि किसी धर्म का प्रतिबिंब। जो लोग रंग को आतंकवाद से जोड़ते हैं, मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूँ। मैं खुद हरा पहनता हूँ, कोई भगवा, कोई नीला या सफेद पहनता है, क्या सब आतंकवादी हैं? रंगों को आतंकवाद से जोड़ना पूरी तरह ग़लत और दुर्भाग्यपूर्ण है। ये सस्ती राजनीति बंद होनी चाहिए, विकास की राजनीति पर ज़ोर दिया जाना चाहिए।
#SamacharPlusOTT #anuragbhadauriya #sadhvipragya
