लखनऊ में व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी न देने पर व्यापारी के भतीजे पर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि वो गोली लगने से बाल-बाल बच गया। इस मामले में मुख्तार गाजी, कुद्दुस गाजी और राजू रावत पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने घटना के 20 दिन बाद केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला वॉटर पार्क निर्माण से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
#samacharplusott #lucknow #rangdari
