August 18, 2026 | 5 : 42 AM

राज्य न्यूज़

खराब खाना देने पर विधायक ने कर्मचारी को पीटा, जांच होने पर लाइसेंस किया गया रद्द

by | Jul 10, 2025 | न्यूज़

मुंबई स्थित आकाशवाणी विधायक गेस्ट हाउस की कैंटीन को खराब भोजन परोसने के चलते फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने कैंटीन का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ की शिकायत पर की गई, जिन्होंने 8 जुलाई को वहां खराब दाल परोसे जाने पर नाराजगी जताई थी।

विधायक गायकवाड़ का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने कैंटीन में जाकर स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और 9 जुलाई को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना को लेकर जब उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

FDA अधिकारियों ने कैंटीन से पनीर, चटनी, तेल और दाल के नमूने इकट्ठा किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट 14 दिनों के भीतर प्राप्त हो जाएगी, तब तक कैंटीन का संचालन बंद रहेगा।

फूड विभाग के अनुसार, कैंटीन में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिससे जनस्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

इस घटना ने न सिर्फ कैंटीन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर भी बहस

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म