हम सबको पता हैं कि मोहम्मद अली जिन्ना ही थे भारत-पाक विभाजन की असल वजह|जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल थे। उन्हें वहां कायदे-आजम यानी महान नेता और बाबा-ए-कौम यानी राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है। 1947 में पाकिस्तान बना लेकिन जिन्ना की एकमात्र संतान ने भारत में ही रहने का फैसला किया। टीम पंजाब किंग्स के को-ओनर नेस वाडिया का है जिन्ना से खून का रिश्ता| ये टीम पहले सीजन से आईपीएल में हिस्सा ले रही है।
इस टीम में बिजनेसमैन नेस वाडिया की भी हिस्सेदारी है। वाडिया भारत के विभाजन के सबसे बड़े कारण रहे मोहम्मद अली जिन्ना के रिश्तेदार हैं। जिन्ना ने पहली शादी इमीबाई और दूसरी रत्तनबाई जिन्ना से की थी लेकिन उनका एक ही बच्चा था। दूसरी पत्नी से बेटी दीना जिन्ना का जन्म 1919 में हुआ था। 1938 में दीना की शादी मुंबई के बिजनेसमैन नेविल वाडिया से हुई। नेविल पारसी थे और इसी वजह से जिन्ना को यह शादी मंजूर नहीं था। उन्होंने शादी में हिस्सा भी नहीं लिया था। हालांकि फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई थी। पाकिस्तान बनने के बाद भी दीना ने वहां नहीं जाने का फैसला किया|नेस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया है। नुस्ली नेविल और दीना के बेटे हैं, यानी नेस वाडिया मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी के पोता है|

