जयपुर-भरतपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पुलिस को 2075 किलो विस्फोटक मिला। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने सीज विस्फोटक की जानकारी पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) को दे दी है। अब PESO की टीम सैंपल लेगी।
एएसआई जसवंत सिंह ने बस्सी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया- वह शुक्रवार रात गश्त पर थे। इस दौरान रात करीब 2.30 बजे हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल का कॉल आया। उसने बताया- मोहनपुरा पुलिया के पास दौसा से जयपुर की तरफ आगरा रोड पर पिकअप खड़ी है।

