भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद सोमवार सुबह सेना ने कहा- बीती रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति रही। कोई भी घटना सामने नहीं आई।
राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से लगे इलाकों में 11 मई से हालात नॉर्मल हैं। बाजार खुलने लगे हैं और सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
इधर, आज दोपहर 12 बजे दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) फोन पर बात करेंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि इस बातचीत में कोई अन्य देश शामिल नहीं होगा।
10 मई की शाम 6:30 बजे तीनों सेनाओं ने 1 घंटा 10 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें बताया कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। समय आने पर इसकी जानकारी देंगे। एयरफोर्स ने अफवाहों से बचने की अपील की

