राज्य न्यूज़

ऋषिकेश: चारधाम की यात्रा पर तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि,10,262 तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

by | May 17, 2025 | उत्तराखंड

ऋषिकेश के चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। शुक्रवार को पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सुबह सात बजे से ही काउंटर पर भीड़ नजर आई। जबकि अन्य दिनों में कुछ घंटे पंजीकरण के बाद काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहता था।

शुक्रवार को शाम पांच बजे तक 10,262 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करा दिया था। इन तीर्थयात्रियों में 2998 तीर्थयात्री बदरीनाथ, 3044 तीर्थयात्री केदारनाथ, 2120 तीर्थयात्री गंगोत्री, 2100 तीर्थयात्री यमुनोत्री को रवाना हुए। ट्रांजिट कैंप में लगाए गए जर्मन हैंगर और टेंट के नीचे तीर्थयात्रियों की भीड़ दिखी। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा प्रशासन की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म