बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट स्टंटबाजों का अडडा बन गया है। सावन का महीना चल रहा है और हजारों शिवभक्त कांवडिए गंगाजल लेने कछला घाट पहुंचते हैं। वहीं स्टंटबाजी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक रेलवे पुल की बीम पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा रहे हैं, पुल के ट्रैक पर दौड़ते हुए वीडियो शूट कर रहे हैं। कोई रस्सी के सहारे पुल के पिलर पर चढ़ रहा है, तो कोई गंगा में डूबते-उतरते वीडियो बना रहा है। ये सब दृश्य न सिर्फ घाट पर मौजूद लोग देख रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #budaun #viralvideo
