बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जमा मस्जिद मामले में अब 24 जुलाई को सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में इंतजामिया कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सुनवाई रोकने की दलील पहले ही दे दी थी। वहीं हिंदू पक्ष के अधिवक्ता का पूर्व में तर्क रह चुका है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ये जिक्र कहीं नहीं है कि मामले में सुनवाई नहीं हो सकती। अब इस प्रकरण में कोर्ट ने 24 जुलाई की तारीख दी है। दरअसल नीलकंठ महादेव बनाम जमा मस्जिद का मामला साल 2022 से चल रहा है।
#SamacharPlusOTT #mandir #neelkanthmandir
