कटड़ा के माता वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन हरियाणा ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग से अनुरोध किया है कि माता वैष्णो देवी की पुरानी गुफा को खोल दिया जाए ताकि श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सके।
यही वजह है कि इस पीक सीजन के दौरान भी धर्मनगरी कटड़ा में माता वैष्णो देवी धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या 50 हजार से घटकर लगभग एक हजार तक रह गई। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का डर मन में न रखें।

