मेरठ के एक ग्रुप ने तीन छोटे ट्रैक्टर में कांवड़ लेकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार कांवड़ किसानों के लिए लेकर आए हैं। शिवभक्तों का कहना है कि किसान देश का अन्नदाता है लेकिन आज उनकी हालत बहुत खराब है, भोलेनाथ का किसानो पर आशीर्वाद बना रहे इसलिए वो इस छोटे ट्रैक्टर में कांवड़ यात्रा लेकर अपने गंतव्य को जा रहे है। ट्रैक्टर में भोले की प्रतिमा सहित गंगाजल रखा हुआ है, लाइट से इसको सजा रखा और बोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
#SamacharPlusOTT #haridwar #shivbhakt
