हरिद्वार के कांवड़ मेला 2025 में SDRF ने कांगड़ा घाट पर चार शिवभक्तों की जान बचाई। दो अलग-अलग घटनाओं में उमेश, सनी, परवेश और विकास गंगा में डूबने लगे थे, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने तैराकी और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सकुशल बाहर निकाला। एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यादवंशी ने बताया कि अब तक नीलकंठ में 8 और हरिद्वार में 50 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर जान बचाई जा चुकी है।
#SamacharPlusOTT #haridwar #sdrf
